Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

खण्डवा- खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन विकासखण्ड एवं जिला मुख्यालय पर किया गया। जिला खेल अधिकारी सुश्री रूचि षर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में रस्सा-कस्सी में नौ टीम ने भाग लिया जिसमें पुलिस विभाग महिला टीम, प्रषासन टीम, जिला कबड्डी संघ की टीम, जीडीसी कॉलेज टीम, केन्द्रीय विद्यालय टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पुलिस महिला टीम ने प्रथम स्थान एवं पुलिस परिवार महिला टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में 5 टीम ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान जिला कबड्डी संघ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान पुलिस महिला टीम ने प्राप्त किया। साथ ही अक्षा सिद्धिकी एवं षेख सानिया एवं मारिया अंजूम को षूटिंग में उत्कृष्ठ प्रदर्षन करने पर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा और सुश्री कविता नागर नगर एवं ग्राम निवेष विभाग, श्रीमती पूजा कौषिक युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र थीं।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply