Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

विश्व ग्लूकोमा दिवस पर राजभवन में लगा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

1 min read
Text Size:

राज्यपाल श्री पटेल ने भी जाँच करायी

भोपाल : विश्व ग्लूकोमा दिवस पर  राजभवन में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी आँखों का परीक्षण कराया। राज्यपाल ने शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और फीता काट कर किया। उन्होंने नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों को ग्लूकोमा के संबंध में जन-जागृति के लिए संकल्प दिलाया। साथ ही चिकित्सकों से रोग उपचार और नेत्रों की देखभाल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल श्री पटेल ने शिविर में नेत्र परीक्षण के लिए आए नागरिकों से चर्चा भी की। उल्लेखनीय है कि विश्व ग्लूकोमा दिवस पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर राजभवन के सांदीपनि सभागार में लगाया गया। शिविर में रेडक्रास सोसायटी भोपाल के नेत्र विशेषज्ञों ने  नेत्र परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply