तवा डैम से पानी छोड़ने की तारीख घोषित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

इस वर्ष तवा डैम में 2 फीट पानी अधिक फिर भी रकवा कम क्यों

25 मार्च को छोड़ा जाएगा तवा डैम से पानी

जिले को मिले लगातार 2200कयूसेक पानी

हरदा- आज दिनांक 18 मार्च 2023 को ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की सिंचाई हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न हुई, भारतीय किसान संघ के जिला जल संसाधन विभाग प्रभारी दीपचंद नवाद ने बताया कि इस बर्ष तवा डैम में 2 फिट पानी अधिक होने के बाद भी सिंचाई विभाग द्वारा हरदा जिले का 2340 हेक्टेयर रकवा घटाया गया, जिस पर भारतीय किसान संघ द्वारा कड़ा एतराज जताते हुए रकवा बढ़ाने की मांग की गई, वही सुधार कार्य कराने के नाम पर माचक उपनहर को पूर्ण रूप से मूंग फसल से वंचित किया गया जिस पर भी भारतीय किसान संघ द्वारा आपत्ति जताते हुए माचक नहर का रकवा भी ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के लिए घोषित करने की मांग की गई और जो भी सुधार कार्य है वह ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की सिंचाई के बाद में किए जाए ऐसा सुझाव दिया, किसान संघ की मांग पर जिला जल उपयोगिता समिति अध्यक्ष माननीय जिलाधीश महोदय ऋषि गर्ग द्वारा शीघ्र कार्यवाही करते हुए सारी समस्याओं का निराकरण कराने का भरोसा दिलाया साथ ही जिले के मुख्य जल वितरण बिंदु 3008 पर 2200 कयूसेक पानी सतत उपलब्ध कराया जावे, पारदर्शी जल वितरण व्यवस्था बनाने के लिए तवा डैम से लगाकर टेल तक सभी नहरों पर गेज एवं एफ एस एल लेवल अंकित किए जावे। आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में होने वाली संभागीय बैठक में दोनों जिले के भारतीय किसान संघ के 2 – 2 पदाधिकारियों को आवश्यक रूप से बुलाया जावे। मोरंड एवं गंजाल परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जावे। बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेंद्र दोगने, विनोद पाटिल, कैलाश गुर्जर, दीपचंद नवाद, रूप सिंह राजपूत सहित कई किसान मौजूद रहे।

437 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!