शांति समिति की बैठक सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- कलेक्टर अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी पर्व गुड़ी पड़वा, रमजान, रामनवमी एवं हनुमान जयंती त्यौहारों के संबंध में की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह तथा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह द्वारा शांति समिति के सदस्यों से अपने अपने सुझाव मांगे, जिस पर शांति समिति के सदस्यों द्वारा शहर में ट्राफिक तथा जगह जगह लगने वाले ठेलों से लगने वाले जाम, आवारा पशुओं, सुअरों आदि से होने वाली परेशानियों के संबंध में बताया तथा विभिन्न जगह पर बोई जाने वाली माता की बाड़ी एवं पवित्रता की बात कही। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शहर में गणगौर घाट की सफाई, पानी की व्यवस्था, ट्राफिक, बिजली तथा जो उचित व्यवस्थाएं है की जायेगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिंह द्वारा बताया गया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की जायेगी। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सभी के साथ है। आयोजित होने वाले जुलूसों में आयोजक अपना नाम तथा टीम के सदस्यों का नाम पुलिस प्रशासन को दें। साथ ही जुलूस निकालने वाले रूट से अवगत कराया जायें, जिससे व्यवस्था की जायेगी। साथ ही सभी शहरवासियों को अपने अपने त्यौहार भाईचारे के साथ परम्परागत ढंग से शांतिपूर्वक तथा एक दूसरे का सहयोग करते हुए मनाने की अपील की। बैठक में अपर कलेक्टर काशीराम बड़ोले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा, एसडीएम अरविंद चौहान, सीएसपी पूनमचंद यादव, शहर काजी एवं शांति समिति के सदस्य तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!