
मुकेश सोनी, आठनेर- विगत 16 मार्च को जनपद पंचायत भिंड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सुनीता शर्मा से जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में बैतूल जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा विरोध दर्ज करते हुए एक ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को सभी ने दिनांक 17 मार्च को प्रेषित किया इस संबंध में जनपद पंचायत आठनेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केपी राजोरिया ने बताया कि भिंड जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सुनीता शर्मा के साथ जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा अभद्रता कर अनुचित व्यवहार किया गया जिसके विरोध में हम सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर महोदय के कार्यालय में उपस्थित होकर यह एक लिखित आवेदन ज्ञापन के रूप में हम सभी जिलेभर से आए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा दिया गया एवं इस ज्ञापन में बताया गया है कि भविष्य में ऐसा किसी भी जनपद पंचायत में ना हो और सभी का मान सम्मान बरकरार रहे इसी को लेकर हमने यह ज्ञापन प्रस्तुत किया है एवं सुनीता शर्मा के साथ हुई घटना को लेकर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने हेतु भी हमने इस ज्ञापन में यह बात कही है श्री राजोरिया ने बताया कि ऐसी घटना किसी भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ ना हो एवं ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए इसका भी इस ज्ञापन में जिक्र किया गया है

