
*आठनेर मुकेश सोनी*
लगातार रात 1:00 बजे से नगर में बारिश का सिलसिला प्रारंभ है उसी संदर्भ में आज वार्ड क्रमांक 15 ईदगाह नगर में पानी निकासी हेतु नाली खुदाई एवं नाली निकासी सफाई का कार्य नगर परिषद द्वारा बारिश में चल रहा है उक्त संबंध में स्वच्छता अभियान के प्रभारी दरोगा गफ्फार का जी ने बताया कि नगर वासियों की वार्ड वासियों की यह मांग थी कि बरसात के दिनों में यहा से पानी नहीं निकलता है इसे यहां से नाली खोदकर नाली बनाई जाए एवं पानी निकासी की जाए जिसको लेकर यह कार्य गर्मी के महीने में होना प्रारंभ किया गया था परंतु देर रात मौसम बदलने से एवं बारिश होने से यह कार्य बारिश में ही आज किया जाना तय हुआ था जो हो रहा है इस संबंध में गफ्फार का जी ने बताया कि सीएमओ साहब के आदेश अनुसार आज यह कार्य नाली खुदाई एवं नाली निकासी एवं वार्ड क्रमांक 15 में स्वच्छता अभियान को लेकर सफाई अभियान का कार्य जोरों से चल रहा है इस संबंध में श्री काजी ने बताया कि वार्ड की पार्षद चढोकार मैडम को भी इस वार्ड से लगातार शिकायतें मिल रही थी जिस के निराकरण हेतु सीएमओ साहब ने हमें आज यह कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए थे जिसको लेकर हम यह कार्य आज पूर्ण कर लेंगे
*क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि*
वार्ड की जनता की प्रति दिवस नाली खुदाई एवं नाली निकासी एवं कचरे के लिए डस्टबिन एवं कचरा पेटी की समस्याएं आ रही थी जिसको लेकर मैं नगर परिषद में सीएमओ साहब से मिली एवं अध्यक्ष महोदय एवं सीएमओं साहब ने मुझे कहा कि नाली खुदाई एवं सफाई का कार्य तुरंत प्रारंभ कर दिया जाएगा जो आज पूर्ण रूप से नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है जिससे वार्ड वासी एवं मैं संतुष्ट हूं

श्रीमती पूनम प्रवीण गोलू चढो कार पार्षद वार्ड क्रमांक 15 आठनेर
क्या कहती हैं अध्यक्ष महोदया
मेरे द्वारा सभी वादों में इस गर्मी के मौसम को देखते हुए नाली निकासी एवं मच्छर रोधी दवाइयों का छिड़काव एवं जहां नाली की आवश्यकता है वहां नाली खुदाई का कार्य करने के आदेश नगर परिषद कर्मचारियों को दिए गए हैं जिसके तहत आज वार्ड क्रमांक 15 में इसकी शुरुआत हो चुकी है नगर की प्रत्येक नालियों को नाली निकासी एवं दवाइयों का छिड़काव करना प्राथमिकता से किया जाना तय किया गया है जिसके तहत सभी कर्मचारी प्रति दिवस नाली निकासी एवं दवाइयों का छिड़काव एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर की साफ-सफाई प्रति दिवस करेंगे
श्रीमती सुषमा मनोज जगताप अध्यक्ष नगर परिषद आठनेर
नगर के सभी वार्ड की सफाई प्रति दिवस की जाना एवं नाली निकासी एवं नगर को स्वच्छ बनाने में जहां नगर परिषद के कर्मचारी पूरा सहयोग कर रहे हैं उन्हें नगरवासी भी इस कार्य में सहयोग करें जो कचरा घरों से लगाकर सड़कों पर पड़ा रहता है उसे डस्टबिन में या जहां जगह निर्धारित की गई है वहीं पर डालें जिससे नगर स्वच्छ रहेगा
श्री विनय रामदयाल जीतपुरे उपाध्यक्ष नगर परिषद आठनेर
*क्या कहते हैं अधिकारी*
मेरे द्वारा सभी सफाई कर्मचारियों को आदेश दे दिए गए हैं कि नगर की सभी नालियों जहां नाली नहीं है वहां नाली खुदाई करने एवं मच्छर रोधी दवाइयों का उपयोग करने के लिए सभी को बता दिया गया है स्वच्छता प्रभारियों को इनकी संपूर्ण जवाबदारी दे दी गई है वह प्रति दिवस सभी वार्डों में यह कार्य करेंगे अध्यक्ष के आदेशानुसार कार्य चल रहा है सभी पार्षदों को इसकी सूचना सफाई कर्मचारी तुरंत देंगे और जहां भी ऐसा कुछ लगता है कि यहां पानी निकासी में दिक्कत हो रही है वहां तुरंत परिषद द्वारा व्यवस्था बना दी जाएगी
श्री दिनेश कुमार तिवारी सीएमओ नगर परिषद आठनेर
Views Today: 2
Total Views: 96

