Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

तय समय सीमा में होगा बिजली बिल संबंधी शिकायतों का निराकरण

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की बिल संबंधी सभी शिकायतों को हल करने की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। अब आपकी बिल संबंधी शिकायत को शहरी क्षेत्र में 5 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 10 दिनों के भीतर हल किया जाएगा। इस संबंध में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने क्षेत्रीय एवं सभी मैदानी कार्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत अब उपभोक्ताओं की आकलित खपत, अधिक राशि के बिल, गलत बिल जारी होने इत्यादि शिकायतों को समय सीमा में निराकृत किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में निर्धारित 5 दिवस, जिसमें वितरण केन्द्र व ज़ोन प्रभारी द्वारा दो दिवस, संभाग प्रभारी द्वारा एक दिवस एवं वृत्त प्रभारी द्वारा दो दिवस में शिकायतों को निराकृत किया जाएगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में निर्धारित दस दिवस, जिसमें वितरण केन्द्र व ज़ोन प्रभारी द्वारा 5 दिवस, संभाग प्रभारी द्वारा दो दिवस एवं वृत्त प्रभारी द्वारा तीन दिवस में शिकायतों को निराकृत किया जाएगा।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply