Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

लोक सेवक समस्या निवारण शिविर में प्राप्त 7 शिकायतों का हुआ निराकरण

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में लोक सेवकों की समस्याओं के निवारण के लिए विकासखण्ड स्तर पर लोक सेवक समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे है। गत दिवस विकासखण्ड खिरकिया में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग को लोक सेवकों की 9 शिकायतें प्राप्त हुई थी। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने इन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एच.पी. सिंह को निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि प्राप्त 9 शिकायतों में 7 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जा चुका है। शेष 2 शिकायतें शासन स्तर की है, जिन्हें निराकरण के लिए भेजा जा चुका है। उन्होने बताया कि जो शिकायतें निराकृत हुई है, उनमें सरनेम परिवर्तन के संबंध में एलएचव्ही श्रीमती शोभा पारे व श्रीमती डोली शर्मा की शिकायत शामिल है। इसके अलावा समयमान वेतनमान के संबंध में भृत्य विकास शुक्ला की शिकायत तथा एनपीएस के मिसिंग कटौत्रे के संबंध में एएनएम श्रीमती त्रिवेणी भदरेले व श्रीमती रंजना घेवंदे तथा अर्जित अवकाश स्वीकृति के संबंध में श्रीमति सोनी उइके की शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply