Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

हड़ताली कोटवारों को मिला कर्मचारी संघों का समर्थन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अपनी मांगों को लेकर 10 मार्च से कलेक्टोरेट के समीप अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे कोटवारों को पटवारी संघ के साथ ही विभिन्न कर्मचारी संघों का समर्थन मिला। कलेक्टोरेट में कोटवारों के पास पहुंचे कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने कोटवारों की मांगों को जायज ठहराया व कहा कि कोटवारों की मांगों का निराकरण होना चाहिए। आंदोलन को लेकर चर्चा की। कर्मचारी संघों में मध्यप्रदेश पटवारी संघ, राज्य कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी थे। कोटवारों ने मांग की है कि उन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा मिले, कलेक्टर दर पर वेतन, सेवा भूमिधारी कोटवारों को भूमि का मालिकाना हक सहित राजस्व विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती में कोटवारों को प्राथमिकता दी जाए। मप्र कोटवार संघ के जिलाध्यक्ष रामकिशन रोकड़े ने बताया कि वे कई वर्षों से अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखते आ रहे हैं, पर उनकी मांगों का यथोचित निराकरण नहीं किया गया है। ऐसे में वे पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। कोटवारों ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल के 4 दिन बीतने के बाद भी उनकी मांगों के निराकरण की कोई पहल नहीं की गई है। ऐसे में वे संघ के निर्देशानुसार भोपाल पहुंचकर 20 मार्च से भूख हड़ताल करेंगे। बता दें कि जिले में करीब 503 कोटवार सेवारत हैं। कोटवारों को समर्थन देने पहुंचे कर्मचारियों में पटवारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष राजीव जैन, राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया, मजदूर संघ जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष महेश तिवारी एवं जिला सचिव अतुल शुक्ला, पटवारी संघ जिला सचिव सुनील शर्मा, कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश टेमले, पटवारी संघ जिला संरक्षक अशोक मालवीय, फूलसिंह उइके आदि थे।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply