Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

रंगकर्मी पटवारे की स्मृति में नाट्य समारोह आज से

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। इंटेलक्चुअल पब्लिक वेलफेयर एंड ट्रेनिंग फॉर आर्ट सोसायटी द्वारा युवा रंगकर्मी की याद में राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन 18 से 20 मार्च तक स्थानीय एलबीएस कॉलेज के सभागार में किया जा रहा है। यह संस्था का 18 वां नाट्य समारोह है। संस्था के संयोजक संजय तेनगुरिया ने बताया कि इस बार के तीनों नाटक अलग अलग है। पहले दिन सुप्रसिद्ध सिने अभिनेता राजीव वर्मा के निर्देशन में हास्य नाटक भाग अवन्ति भाग का मंचन है। दूसरे दिवस सुनील राज के निर्देशन में मानवीय पारिवारिक संवेदनाओं पर आधारित नाटक संबोधन का मंचन है। तीसरे दिन पौराणिक पृष्ठभूमि पर आधारित नाटक ययाति का मंचन प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं नाट्य निर्देशक बालेन्द्र सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है। तीनों ही नाटकों का आस्वाद एवं पृष्ठभूमि अलग अलग है। जिसमें दर्शकों को तीनों दिन अलग अलग कलारूपों का रस प्राप्त होगा।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply