Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

गुरुकृपा हो जाए तो गोविंद से मिलने में नहीं लगती देर : पं.विमल तिवारी

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्व.महेश प्रसाद व्यास की पुण्य स्मृति में पंडित विमल तिवारी के मुखारबिंद से मां दुर्गा गार्डन अभिषेक ग्रीन वेली कॉलोनी में श्रीमती कृष्णा व्यास द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन कथावाचक पंडित विमल तिवारी ने कहा कि भगवान की भक्ति करने वाले का कभी भी अहित नहीं होता है। पंडित श्री तिवारी ने कहा कि भक्त धु्रव ने गुरू द्वारा दिए मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जप किया तो धु्रव से मिलने भगवान आए और प्रसन्न होकर धु्रव को 36 हजार वर्ष तक राज्य करने का वरदान दिया। अर्थात गुरु की कृपा हो जाए तो गोविन्द से मिलने में देर नहीं लगती। पंडित तिवारी ने कहा कि एक बार किसान को गुरू मिले तो किसान ने उनसे मंत्र लेना चाहा, जिस पर गुरू ने बताया तुम भगवान का नाम कृष्णचंद्र बोलना। एक दो दिन तो किसान ने कृष्णचंद्र बोला, किंतु तीसरे दिन कृष्णचंद्र की जगह खिसलचंद्र बोलने लगे। जिस पर लक्ष्मी जी ने भगवान से पूछा कि है भगवन आपके अनेकों नाम सुने हैं परंतु यह नाम नहीं सुना। जिस पर भगवान ने कहा हिक हे लक्ष्मी उस किसान के भाव बहुत पवित्र है। गुरु मंत्र की बड़ी महिमा है। भाव से लिया हुआ नाम भगवान अवश्य स्वीकार करते हंै। कथा के तीसरे दिन नरसिंह भगवान का चित्रण किया गया। पंडित तिवारी ने बताया कि आज शनिवार को श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। आयोजक परिवार ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण करने की अपील की है।

——————

82 Views
What do you think?

Leave a Reply