Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

पुलिस की सक्रियता…

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बीती रात 8 बजे के आसपास जिला अस्पताल में दुर्घटना के कारण गंभीर रूप से घायल एक युवक ने दम तोड़ दिया था। जिसकी पहचान सुनिश्चित करने पुलिस व अस्पताल प्रबंधन को मशक्कत करनी पड़ी। हलांकि, इसके बावजूद मृतक की पहचान नही हो पाई। जिसके चलते मृतक का शव मर्चुरी में रख दिया गया। इसके कुछ समय बाद मामला सिटी कोतवाली के समक्ष पहुंचा। जहां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल राठौर के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक संजय ठाकुर ने मामले की जांच सौंपी। जिसके 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मृतक की पहचान सुनिश्चित कर ली है। जानकारी के अनुसार गुरूवार को खंडवा स्टेट हाइवे पर वाहन दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे डॉयल 100 की मदद से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इस दौरान मृतक के पास से ऐसा कुछ नही मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने सबसे पहले छीपावड़ पुलिस से संवाद किया। घटना के बारे बताते हुये दुर्घटना स्थल की जानकारी हासिल की। इस बीच पुलिस को एक ऐसा सुराग हाथ लगा, जिससे मृतक की पहचान करने में काफी मिली। सहायक उपनिरीक्षक संजय ठाकुर ने बताया कि मृतक की पहचान पतिराम निवासी अहमदनगर खालवा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को घटना की खबर कर दी है, जो संभवत शनिवार को यहां पहुंचेंगे। उन्होंनें बताया कि मृतक पतिराम छीपावड़ में रहकर कामकाज करता था। घटना दिनांक को पतिराम दोपहिया वाहन से हरदा की ओर आ रहा था, तभी ग्राम कांकरिया के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। गंभीर रूप से घायल पतिराम से राहगिरों ने किसी परिचित का नंबर लेकर उस पर कॉल किया था। इतना मालूम पड़ते ही पुलिस ने उस व्यक्ति को तलाश लिया, वहीं उसके मोबाईल से उक्त नंबर हासिल कर मृतक की पहचान सुनिश्चित की है।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply