अभाविप ने ज्ञापन सौंपकर की कार्यवाही की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदा ने स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नाम जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक होने की बात कही। अभाविप के नगर सह मंत्री दानेश बिल्लोरे ने बताया कि प्रदेश में एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही लीक हो जाने का समाचार दिन प्रतिदिन सुनने में रहा है। यह अत्यंत गंभीर मामला है और लाखों छात्रों का भविष्य इससे जुड़ा है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा का पेपर भी लीक हो जाना चिंता का विषय है। छात्रहितों को ध्यान में रखते हुए मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और उच्च पदों पर बैठे वास्तविक लोगों को दंडित करने की मांग की है। ज्ञापन देते समय विशाल शर्मा, दीपेश चौबे, लिसिका काले, पिंकी गहलोत, फाल्गुनी काले, सुमित, शुभम ढोके, नीलेश बरेठा उपस्थित रहे।

————————-

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!