अनोखा तीर, हरदा। प्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन के तत्वावधान में 26 मार्च रविवार को स्थानीय होटल राज रेसीडेंसी में दोपहर 2 बजे से शाम 4 तक पुरस्कार वितरण एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य अतिथि जनजाति लोककला एवं बोली विकास अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र पारे, विशेष अतिथि हरदा डिग्री स्कूल आफ एजुकेशन एवं हरदा डिग्री कॉलेज हरदा के निदेशक गिरीश सिंहल तथा लेखिका ई.अर्चना नायडू की उपस्थिति में फोटोग्राफी एवं कहानी लिखो प्रतियोगिता के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही संकलन अंजुरी तथा डूबकर डूबा नहीं हरसूद श्री प्रेमशंकर रघुवंशी के द्वितीय संग्रह का लोकार्पण भी होगा। आयोजक प्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन, संभावना विचार मंच हरदा एवं इप्टा हरदा ने यह जानकारी देते हुए सभी प्रबुद्ध नागरिकों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया है।

