युवाओं ने छेड़ा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या को समझा

अनोखा तीर, हरदा। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अवनी बंसल की अगुवाई में युवाओं ने पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ों अभियान को रफ्तार दी है। जिसके तहत युवाओं की टीम गुरूवार को हंडिया ब्लाक के करीब आध दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने मेल मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना, वहीं उनके समाधान की दिशा में सार्थक संवाद भी किया। इस मौके पर अवनि बंसल के साथ यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्होंनें हंडिया क्षेत्र के ग्राम मालपौन, गोला, मैदा, सिगोन, नयापुरा, चिराखान, साल्याखेड़ी, उंढाल, जोगा और मांगरूल गांव का सघन भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया, वहीं शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी हासिल किया। इस मौके पर यंग ब्रिगेड के प्रदेश सचिव नितिन पटेल, सेवादल के एनटीसी प्रशिक्षित कार्यकर्ता अतुल पस्टारिया, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष मनोज कुचबंदिया, सेवादल की ब्लॉक अध्यक्ष सोनम पाल, वंदना पाटिल, अनिल मेहरिया, अनिल विश्नोई, शेरसिंह मालवीय, अभिषेक भारद्वाज, युनूस खान समेत स्थानीय ग्रामीणों ने भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाया।

111 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!