Skip to content
Thursday, 5 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

2 min read
Text Size:

जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के नवीन वार्ड क्रमांक 31 का दृश्य है। जहां आदमकद ऊंचाई पर बिजली का करंट दौड़ रहा है। जिसके चलते स्थानीय कृषकों को किसी अप्रिय घटना का भय बना रहता है। बता दें कि खंडवा बायपास मार्ग पर मानकर हॉस्पिटल के पीछे का ये हाल है। जहां इन दिनों आबादी क्षेत्र का विस्तार जारी है। ऐसे में जहां इलाके में चहलपहल बढ़ गई है, वहीं मजदूरों की आवाजाही बनी रहती है। इसके अलावा इलाके में एक निजी स्कूल भी है। जहां पढ़ने वाले बच्चे हर रोज इस खतरे से दो-चार कर रहे हैं। क्योंकि, स्कूल पहुंच मार्ग पर भी बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। जिन्हें दुरूस्त करने की आवश्यकता है। परंतु संबंधित विभाग का मैदानी अमला इस ओर ध्यान नही दे रहा है। परिणाम स्वरूप लोगों की जान जोखिम में है। यहां बताना होगा कि झूलते तारों की वजह से इलाके में एक नही बल्कि दो-दो हादसे हो चुके हैं। जिसकी जद में आकर युवक बुरी तरह झुलस गए थे। इनमें से एक युवक का निजी अस्पताल में लंबे समय इलाज चला था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई। बावजूद इलाके में समस्या जस की तस होने के कारण लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply