Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खरगोन

शुक्रवार दोपहर में अनकवाड़ी पहुचेंगे मुख्यमंत्री श्री चौहान

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

खरगोन- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार दोपहर में खरगोन के अनकवाड़ी पहुचेंगे। वे यहां मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना और पेसा एक्ट अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 01ः55 बजे अनकवाड़ी स्थित बनाएं गए हेलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद में यहां कुल 1 घंटा 40 मिनट कार्यक्रम में रहेंगे। वे दोपहर 03ः35 बजे भोपाल के लिए हेलीपेड से रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के आयोजन के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम

कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशानुसार कार्यक्रम की निगरानी और तैयारियों के मद्देनजर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम ई-दक्ष केन्द्र में स्थापित कर नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारी नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय मोबाइल नंबर 94254-87612 होंगे। वहीं सहायक नोडल अधिकारी खरगोन बीईओ आरके सिंह 98937-05653 एवं जनजातीय कार्य विभाग के सहायक संचालक एबी गुप्ता 95755-07154 होंगे।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply