पीजी कॉलेज के 40 विद्यार्थियों ने मराल ओवरसीज का किया औद्योगिक भ्रमण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खरगोन 13 मार्च 2023। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा के मार्गदर्शन व निर्देशन में 40 विद्यार्थियो ने सोमवार को मराल ओवरसीज लिमिटेड निमरानी का औद्योगिक भ्रमण किया। इंडस्ट्री के स्टाफ द्वारा विद्यार्थियो को स्वयं का उद्यम स्थापित करने एवं इंडस्ट्री लगाने के लिए कच्चा माल, प्रोसेसिंग यूनिट, कपास से धागा बनाने की यूनिट एवं तरीके, धागे को रंगने एवं कपड़ा बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मैनेजेरियल टीम के श्री पीके सिंह ने विद्यार्थियो के उद्योग संबंधी समस्त प्रश्नों के उत्तर दिए। साथ ही फाइनेंस, मैनेजमेंट, फैसिलिटीज, इंपोर्ट, एक्सपोर्ट की जानकारी भी दी। स्वामी विवेकानंद करियर प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. गगन पाटीदार ने औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य और विद्यार्थियो को मेक इन इंडिया की जानकारी दी। प्रो गिरीश शिव, प्रो धर्मेंद्र पाटीदार, प्रो पुष्पा पठोते, प्रो अमिका बिरले द्वारा औद्योगिक भ्रमण में सहभागिता कर रहे विद्यार्थियो को स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। छात्र सागर नय्यर, शिवम पटेल, विनायक, शिवम एवं छात्रा प्रियंका यादव, गौरी मीना आदि ने औद्योगिक भ्रमण में सहभागिता की।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!