Skip to content
Saturday, 17 October 2026
सभी

जनता और खुद मुख्यमंत्री को बेवखूब मना रहे भाजपा के कार्यकर्ता- डाक्टर माथनकर 

1 min read
Text Size:

आठनेर ,, आज मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण परिसरों में स्वच्छता अभियान एवं जरूरतमंदों की सेवा कर पुरे प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन मनाया तो वहीं आठनेर के नगर परिषद फेसबुक पेज पर डाली वृक्षारोपण कि फोटो ने बवाल खड़ा कर दिया पुर्व में नगर के मोक्षधाम में नगर परिषद अध्यक्ष एवं सीएमओ पार्षदों द्वारा वृक्षारोपण किए फोटो डालने पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष डाक्टर माथनकर ने मिडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आठनेर सीएमओ इन दिनों छुट्टी पर हैं परन्तु भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज वृक्षारोपण कि तस्वीरें फेसबुक एवं शोसल मिडिया पर अपलोड कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं उन्हें ऐ भी याद नहीं रहा कि फोटो में आठनेर सीएमओ दिख रहे हैं और वह वर्तमान में छुट्टी पर हैं कांग्रेस के डाक्टर माथनकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जिस तरह जनता को बरगलाकर बेवखूब बना रहे हैं उसी तरह उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर पुरानी फोटो डालकर संगठन एवं मुख्यमंत्री को बेवखूब बना रहे हैं

87 Views
What do you think?

Leave a Reply