लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए महिला को 8 तरह की स्व घोषणाएं करनी होगी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने की प्रेसवार्ता

खरगोन- कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से हर एक पात्र महिला को लाभ दिलाने के लिए मीडिया के संचार प्रतिनिधियों को भी प्रशासन का सहयोगी माना। उन्होंने कहा कि मप्र शासन की महत्वपूर्ण योजना है इससे जिले की लगभग 70 से 75 प्रतिशत महिलाएं लाभान्वित होगी। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं के डीबीटी खाते में 1-1 हजार रुपये प्रति माह प्रदाय किये जायेंगे। योजना की खूबसूरती यह है कि किसी भी तरह के दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है। जैसे कि जाति प्रमाण पत्र या निवासी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि यह डेटा पहले से ही प्रत्येक परिवार और व्यक्ति के समग्र आईडी में है। इसके लिए जरूरी है कि समग्र में सम्बन्धित की जानकारी सही हो। इस योजना में सम्बन्धित महिला को 8 तरह की स्व घोषणाएं करनी होगी। जो इस योजना की पात्रता से संबंधित है।

जिले में 98 आधार मशीनों से बायोमेट्रिक अपडेशन किया जाएगा

संचार प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी जिले में मनरेगा, एनएचएम, पेंशन और अन्य योजनाओं का लाभ डीबीटी खाते में ही हो रहा है। इसलिए वो खाते तो ठीक है लेकिन जिनके खाते डीबीटी युक्त नहीं है या केवायसी नहीं हुई है। उसके लिए प्रशासन एक उचित प्रक्रिया अपनाकर योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस योजना का लाभ हर एक पात्र महिला को मिले इसके लिए संचार प्रतिनिधियों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। प्रेसवार्ता में कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी प्रश्नों के जवाब भी दिए।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!