अनोखा तीर, हरदा। जिला प्रशासन के निर्देशन में जल संसाधन विभाग द्वारा नहर से सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण के उददेश्य से जिले में नहर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यपालन यत्री डीके सिंह ने बताया है कि 4 मार्च शनिवार को ग्राम चौकड़ी में नहर चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस चौपाल में माचक उपशाखा की खिरकिया नहर के ग्राम चौकड़ी, लोध्याखेड़ी, पाहनपाट, कुडावा, सारंगपुर, धनवाड़ा एवं मुहाल खुर्द के कृषकों की नहर संबंधित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। वहीं सिंचाई कर भी जमा किया जाएगा। कृषक चालू वर्ष की राशि जमा कर अतिरिक्त लगने वाले शास्ति की राशि से छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
189 Views

