सोनिया गांधी की तबीयत खराब, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नई दिल्ली- कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को बुखार के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। अस्पताल का कहना है कि सोनिया गांधी को बुखार के चलते दो मार्च को ‘चेस्ट मेडिसीन’ विभाग के प्रमुख डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया।

बुलेटिन में कहा गया है, ‘सोनिया गांधी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।’ सोनिया गांधी की तबीयत ऐसे समय में खराब हुई है, जब राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। वह ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने गए हैं। सोनिया गांधी की तबीयत इससे पहले भी खराब हो चुकी है। कोविड के बाद से ही सोनिया गांधी की तबीयत आए दिन खराब रहती है। हालांकि सोनिया गांधी की सेहत को लेकर सर गंगाराम अस्पताल की टीम नजर बनाए रखती है। अभी उनकी हालत स्थिर है।

113 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!