Skip to content
Thursday, 15 October 2026
सभी

दो पक्षों के विवाद में बीच बचाव करने आए युवक पर चाकू से किया हमला

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – शहर के गोपाल पूरा में बुधवार सुबह दो पक्षों के विवाद में बीच बचाव करने गए एक युवक पर आरोपी ने चाकू से वार कर दिया ।जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने स्थानीय थाने पर दर्ज करवाई ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोपाल पूरा निवासी एजाज पिता पीरबक्श शेख जैन बस सर्विस पर सुपरवाइजर का काम करता है । जो सुबह करीब 9 बजे अपने घर से काम पर गया था। जहा उसकी पत्नी ने मोबाइल पर बताया की आवेश और शाकिर दोनो मामा भांजे आपस में झगड़ा कर रहे है ।इस जानकारी पर फरियादी एजाज शेख मामा भांजे के झगड़े छुड़वाने गया ।तभी आरोपी मलिक पिता सादिक शेख निवासी मौलाना आजाद मार्ग और मोहसीन पिता सादिक निवासी मौलाना आजाद मार्ग ने आकर शाकीर का पक्ष लेते हुए एजाज से गाली ग्लोच करने लगा।जिन्हे गाली देने से मना करने पर मलिक ने अपने हाथ में लिए चाकू से एजाज पर वार कर दिया ।इस घटना में एजाज के उल्टे पैर पर घाव हो गया ।तभी बीच बचाव करने के एजाज का भाई नौशाद घटना स्थल पर आया । इस दौरान मोहसीन ने आवेश के पैर पर बेस बाल का डंडा मारा दिया ।जिसका बीच बचाव करने में नौशाद को भी चोट आई ।जिसके बाद आरोपी ने फरियादी पक्ष को जान से मारने की धमकी दी ।उल्लेखनीय है की इस मामले में घायल एजाज शेख का सुबह शासकीय अस्पताल बड़वाह में प्राथमिक उपचार कर इंदौर रैफर किया गया ।जबकि बड़वाह पुलिस ने इस विवाद में शामिल दो युवक मोहसीन और मलिक पर धारा 294,323,324,506,34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है ।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply