Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

खेती और किसानों के लिए लाभकारी है बजट : कृषि मंत्री श्री पटेल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि अमृतकाल में प्रस्तुत किया गया प्रदेश सरकार का बजट खेती-किसानी के लिए लाभदायक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में कृषि से संबद्ध व्यवसायों के लिए 53 हजार 964 करोड़ और कृषि के लिए 16 हजार 900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि डिफॉल्टर किसानों का सहकारी समितियों का ब्याज सरकार भरेगी। इसके लिए बजट में ढाई हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बजट में मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 3 हजार 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। फसल बीमा योजना के लिए 2 हजार करोड़, बिजली बिलों पर सब्सिडी के लिए 13 हजार करोड़ सहित किसानों के लिए संचालित अन्य सभी योजनाओं में पर्याप्त प्रावधान किया गया है।

250 Views
What do you think?

Leave a Reply