बालिका की तलाश व संदेही आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10000 रू. का इनाम घोषित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


हरदा-
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने ग्राम भवानपुरा निवासी 20 वर्षीय बालिका की तलाश एवं संदेही आरोपी मोईन उर्फ पिन्टू निवासी ग्राम भगवानपुरा की गिरफ्तारी के लिये आवश्यक सूचना देने वाले को 10000 रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। जो कोई व्यक्ति गुमशुदा बालिका की तलाश एवं संदेही आरोपी मोईन उर्फ पिन्टू निवासी ग्राम भगवानपुरा को गिरफ्तार करवाएगा या ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर बालिका की दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचना कर्ता को 10000 रुपये इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!