हरदा- जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में खिरकिया निवासी सुभाष ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर फौती नामांतरण कराने की मांग की, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने संबंधित का फौती नामांतरण करने के निर्देश तहसीलदार खिरकिया को दिये।
जनसुनवाई में ग्राम रन्हाईकला निवासी सारिक हुसैन ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर विद्युत बिल में सुधार व मीटर लगाने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी को संबंधित की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये। विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी ने बताया कि 15 दिवस में मीटर लगाकर बिल में नई रिडिंग के अनुसार नियमानुसार सुधार कर दिया जाएगा।
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गर्ग ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

Text Size:
203 Views
What do you think?





