Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

हंडिया का नाम होगा अब नाभिपट्नम्

1 min read
Text Size:

-कृषि विपणन बोर्ड से स्वीकृत की 38.15 करोड़ की 5 सड़कें
अनोखा तीर, हरदा। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री एवं अध्यक्ष मंडी बोर्ड कमल पटेल ने आज सर्किट हाउस में एक पत्रकारवार्ता कर नर्मदा किनारे बसे पुरातन शहर हंडिया जो कि मां नर्मदा का नाभि स्थल है। उसका नाम ‘नाभिपट्नम्Ó करने की बात कही है। वहीं हंडिया को पवित्र नगर के रूप में विकसित कर नगर परिषद का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मंडी बोर्ड निधि से उनके अनुमोदन पर जिले की 5 सड़कों के लिए 38.15 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। स्वीकृत सड़कों में करूणाधाम आश्रम हंडिया से हंडिया उप मंडी तक 2.25 कि.मी. मार्ग के लिए 962.86 लाख रूपये, रूंदलाय मंदिर से डूडीधानी से छीपानेर करताना रोड तक 5.50 कि.मी. मार्ग के लिए 802.14 लाख रुपए, ग्राम खिरकिया, छिपाबड़, कुड़ावा मार्ग 4.50 कि.मी. मार्ग के लिए 718.66 लाख रुपए, खिरकिया से पोखरनी 3 कि.मी. मार्ग के लिए 531.94 रुपए तथा पिडगांव से मझली 3.50 कि.मी. मार्ग के लिए 799.45 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति शामिल है। ये कार्य कृषि विपणन बोर्ड निधि मद से डिपॉजिट वर्क के रूप में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराए जाएंगे।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply