Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

नवयुवक विश्वकर्मा कामगार समिति की विश्वकर्मा जयंती को लेकर बैठक सम्पन्न 

1 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर हरदा। शनिवार को प्रतिवर्षा अनुसार आयोजित होने वाली जयंती महोत्सव के लिए आज गुरुवार को शहर के गुर्जर बोर्डिग भवन में नवयुवक विश्वकर्मा कामगार समिति हरदा की बैठक संपन्न हुई जिसमे इस वर्ष जुलूस में वाहन रैली का निर्णय लिया गया समिति के अध्यक्ष प्रदीप गौर से हुई चर्चा में उन्होंने बताया की इस वर्ष वाहन रैली सुबह 8.30 मिनट पर वीर तेजाजी चौक से प्रारंभ हो कर गुर्जर बोर्डिग बलराम चौक जिला चिक्तिसालय ,नारायण टॉकीज होकर चांडक चौक से भगवान परशुराम चौक होते हुए सशकीय कॉलेज होते हुए वापस गुर्जर बोर्डिग में समापन होगा जिसके पश्चात भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन अर्चना कर जन्म आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया जायेगा। समिति के संरक्षक भरत भाई पटेल ने सभी कामगार बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में आकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करे। बैठक के समय उपाध्यक्ष गणेश ओनकर सचिव रेवाराम गौर सह सचिव वहीद खान कोषाध्यक्ष अजीत सिंह कुशवाह कारकर्णी अध्यक्ष राजू सूर्यवंशी मीडिया प्रभारी गौरीशंकर मेहरा सूचना प्रभारी प्रेम सिंह कुशवाह संगठन मंत्री अर्जुन चौहान सहित समिति के समस्त सदस्यगण उपस्थित थे

191 Views
What do you think?

Leave a Reply