Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

पूर्व सरंपच का विदाई समारोह आयोजित

1 min read

अनोखा तीर, हंडिया। ग्राम पंचायत मांगरोल में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्राम विकास के कार्यो को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात सरपंच अनुसुईयाबाई दमाड़े और सचिव लोकेश भट्ट की उपस्थिति में पूर्व सरपंच अर्जुन वर्मा का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थितजनों ने पूर्व सरपंच श्री वर्मा का शाल श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि अमरचंद दमाड़े, उप सरपंच कमलेश धनगर, रामविलास धनगर के अलावा पंचायत के पंच भी उपस्थित थे।
—————————–

213 Views

Leave a Reply