कांग्रेस ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस के नेतृत्व में तिरंगा सम्मान महोत्सव एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जरा याद करो कुर्बानी तिरंगा पदयात्रा के अंतर्गत जिला कांग्रेस द्वारा जिले में 75 किलोमीटर की तिरंगा पदयात्रा यात्रा निकाली। जिसके अंतर्गत ग्राम भगवानपुरा से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की गई, जो बिचपुरी होते हुए जिनवान्या तक यात्रा की गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए एवं ग्रामीणों को आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के योगदान को बताया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, अभिजित शाह, हेमंत टाले, बद्री पटेल, लक्ष्मीनारायण पंवार, रानू दशरथ पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष नागु पटेल, राघवेन्द्र पारे सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
———————–

Views Today: 2

Total Views: 152

Leave a Reply

error: Content is protected !!