Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

रांगोली से आजादी के परवानों का चित्र बनाया

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। टीम कला शास्त्रम के युवा कलाकारों ने एक बार फिर देशभक्ति से ओतप्रोत कला का प्रदर्शन किया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में युवा कलाकारों ने नेहरू युवा केन्द्र की छत पर रांगोली की मदद से स्वतंत्रता के नायकों की तस्वीर बनाई है। करीब 2 सौ स्केयर फीट में ९ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र उकेरे गए। वहीं हाथों में तिरंगा थामे भारत माता का चित्र आकर्षण का केन्द्र रहा। टीम कला शास्त्रम के रोहित सोनी ने बताया कि कुल 13 कलाकारों ने १० घंटे की कड़ी मेहनत से 9 स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र बनाएं हैं। ये सभी चित्र रांगोली से बनाए गए हैं। इनमें भारत माता के अलावा शहीद भगतसिंह, चन्द्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक, मौलाना आजाद और सुभाषचन्द बोस शामिल हैं। युवाओं की इस कला को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
——————————-

160 Views
What do you think?

Leave a Reply