Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारोंं ट्रैक्टर

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में ंपूरा शहर जहां देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। वहीं ग्रामीण अंचलों से ट्रेक्टर लेकर मुख्यालय आए किसानों ने भाजपा की तिरंगा यात्रा को यादगार बना दिया। करीब २ किलोमीटर लंबी ट्रेक्टर रैली को देखने लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। इस दौरान यात्रा मार्ग पर ट्रेक्टर रैली का भव्य स्वागत भी किया गया। नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत पांडाल तैयार कर रखे थे। जहां से ट्रेक्टर रैली में शामिल किसानों पर पुष्पवर्षा की गई। छीपानेर रोड स्थित हवेली गार्डन से प्रारंभ विशाल ट्रेक्टर रैली का किसान नेता एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल नेतृत्व कर रहे थे। कृषि मंत्री खुद टे्रक्टर चला रहे थे। उनके साथ क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ट्रेक्टर पर सवार थे। दूसरे ट्रेक्टर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन और जिपं उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोद मौजूद थे। तिरंगा यात्रा में हरदा ब्लाक के अलावा खिरकिया, टिमरनी और सिराली ब्लाक के किसान भी अपने-अपने ट्रेक्टर लेकर शामिल हुए।
प्रमुख मार्गो से गुजरी यात्रा
ट्रेक्टर रैली के रूप में आयोजित तिरंगा यात्रा दौरान सभी ट्रेक्टरों की आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। ट्रेक्टरों पर तिरंगा झंडा लहरा रहा था, वहीं चालक को भगवा पगड़ी बांधी गई थी। ये विशाल यात्रा हवेली गार्डन से कलेक्टे्रट होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से नारायण टॉकीज, चांडक चौराहा, घंटाघर चौक, खेड़ीपुरा नाका, कसेरा मोहल्ला, होली चौक होते हुए परशुराम चौक पहुंची। जहां से खंडवा बायपास होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंची। मंडी पहुंचकर ट्रेक्टर रैली आमसभा में तब्दील हो गई।
आम सभा को किया संबोधित
तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर मंडी में आमसभा का आयोजन हुआ। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश अपने स्वर्णिम काल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आजादी के इस महापर्व के अवसर पर जन-जन की सहभागिता इसका मुख्य उद्देश्य है। सांसद डीडी उइके ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हर एक देशवासी के लिए गर्व की बात है। आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्त्र न्यौछावर करने वाले महान व्यक्तित्वों को याद करने का दिन है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply