अद्वभुत तिरंगा यात्रा – बैलगाड़ी में बच्चों की टोली के साथ तिरंगा यात्रा निकाली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 *बच्चों ने हर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान* 

भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे होने जा रहा है देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर हर वर्ग में उत्साह देखने को मिल रहा है और हर कोई इस अभियान से जुड़ रहा है। स्वतंत्रता दिवस से पहले ही पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल की तस्वीर पर तिरंगा लगा दिया है। साथ ही उन्होंने ट्विट करके जनता से भी इस हर-घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की है। जिसके बाद अब हर कोई इस अभियान से जुड़ रहा है। लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और जनभागीदारी की भावना से आजादी महोत्सव मनाने के लिए सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव, च्हर घर तिरंगा जैसे कई मुहिम चलाई है। जिसके तहत सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सेना, पुलिस समेत जगह-जगह भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लोग विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आजादी के नायकों को याद कर रहे है।

खरगोन : ( मनीष मडाहर ) आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में जोश और उल्लास का माहौल है। सभी आजादी के अमृत महोत्सव मनाने की तैयारी में लगे हैं। हर घर झंडा अभियान के तहत घरों में झंडा फहराने की तैयारी हो रही है। आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर पीएम मोदी ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है। पीएम मोदी की इस अपील पर राजनीतिक दल तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, खरगोन के उन्नाव में लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग अपने घरों में तिरंगा फहराने को लेकर उत्साहित हैं । खरगोन में मोदी जी के इस अभियान में स्कूली बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.। खरगोन के समीप ग्राम मांगरूल बुजुर्ग के कन्या प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओ एवं छात्राओ ने आजादी के अमृत महोत्सव पर ग्राम में बेलगाडी से तिरंगा यात्रा निकाली । उक्त तिरंगा यात्रा गाव के स्कूल से प्रारंभ हुई और बाजार चौक पहुंची। शिक्षक राकेश शर्मा ने बताया की यात्रा का ग्रामीणो ने जगह जगह स्वागत किया किसान बेलगाडी पर तिरंगा यात्रा देख अभिभुत हुए । शिक्षक राकेश शर्मा ने कहा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान का शुरू किया है, जोकि सराहनीय है। हम बच्चों को निशुल्क झंडे भी वितरित करेंगे, ताकि बच्चे घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा अपने घरों पर लगा सकें। हम पीएम मोदी की अपील का समर्थन और सम्मान करते हैं. हमारे घरों में तिरंगा फहराया जाएगा. पहले हम भारतीय हैं, बाद में हम हिंदू, मुस्लिम और सिख हैं. तिरंगा हमारी अखंडता का प्रतीक है। इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ ओर ग्रामीण यात्रा में सम्मलित हुए।

Views Today: 2

Total Views: 240

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!