Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

Mp Madhya Pradesh Weather Update Today: Some Relief From Heat In Madhya Pradesh, Rain In Indore-barwani-raisen Districts – Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी से थोड़ी राहत, इंदौर-बड़वानी-रायसेन जिलों में बारिश

5 min read

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश में गर्मी से हल्की राहत है। दिन का पारा मामूली लुढ़का है पर रात में उमस परेशान कर रही है। बीते 24 घंटे में इंदौर में दो एवं रायसेन में 2.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। अगले 24 घंटों के लिए भी 12 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर रहा। तो दमोह की रात सबसे गर्म दर्ज की गई। 

मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, बड़वानी, रायसेन जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। चाचरीयापाटी में 2 सेमी तक पानी गिरा है। उज्जैन-इंदौर के संभाग को छोड़कर सभी संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि नर्मदापुरम संभाग के जिलों में तथा रायसेन, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट एवं सागर जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं। यहां बिजली गिरने और आंधी के लिए यलो अलर्ट दिया गया है। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रतिघंटा तक रहने की संभावना है। 11 और 12 जून को अधिकतम तापमानों में 2 से 3 डिग्री की क्रमित गिरावट भी संभावित है। 

मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी के तेवर तीखे होने की वजह मौसम शुष्क बना रहना है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात एक्टिव है। इस चक्रवात से लेकर एक ट्रफ लाइन पूर्वी मप्र से होकर तेलंगाना तक बनी हुई है। इसी चक्रवात से एक अन्य ट्रफ लाइन उत्तरी बांग्लादेश तक बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में एक्टिव है। दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी में कुछ आगे बढ़ा है। उधर अरब सागर में भी अब मानसून हलचल बढ़ने लगी है। इससे हवाओं के साथ कुछ नमी आने लगी है। इसके चलते गुरुवार को दोपहर बाद बादल छा सकते हैं। बंगाल की खाड़ी में मानसून कुछ आगे बढ़ा है। अरब सागर से भी कुछ नमी आने का सिलसिला शुरू हुआ है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो इंदौर-उज्जैन संभाग के अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट रही। अन्य हिस्सों में गर्मी के तेवर तीखे ही रहे। प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर रहा। ग्वालियर में 44.8, दमोह में 44.5, दतिया में 44.4, सतना में 44.3, नौगांव में 44.2, राजगढ़-खजुराहो में 44, जबलपुर में 43.8, रीवा-सागर-गुना-टीकमगढ़ में 43.5, सिवनी में 43.2, उमरिया में 43.1, रायसेन-नरसिंहपुर में 43, भोपाल में 42.8, होशंगाबाद में 42.5, मंडला में 42.2 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सात जिलों में अब भी रात का पारा 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म रात दमोह की रही। दमोह में 32, राजगढ़ में 30.8, भोपाल-टीकमगढ़ में 30.5, उमरिया में 30.4, जबलपुर में 30.3, सीधी में 30, ग्वालियर में 29.8, दतिया में 29.1, गुना में 29 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

विस्तार

204 Views
204 Views
Share:
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply