जहा जहा पहुचे भगवान नागेश्वर महादेव वहा भक्तों ने बरसाई 

बड़वाह,श्रावण माह के तीसरे सोमवार भगवान नागेश्वर की भव्य पालकी यात्रा नगर में निकाली गई। शाही ठाठ-बाठ से भगवान नागेश्वर ने नगर भ्रमण कर प्रजा का हाल जाना। हर तरफ श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन नजर आए। हर कोई जय शिव,भोले शंभू भोलेनाथ के जयकारे लगा रहा था। जहा जहा भगवान नागेश्वर पहुंचे, वहा भक्तों ने आस्था बरसाई। स्वागत में पलक पावड़े बिछा दिए। महिलाओं ने आरती की। वही विभिन्न संगठनों ने मंच लगाकर पालकी का स्वागत कर प्रसाद बांटा। पालकी यात्रा का आयोजन स्थानीय नगर हिन्दू संगठन के द्वारा किया गया। संगठन अध्यक्ष पवन सिंघल,अनिल राय ने बताया कि पालकी यात्रा के पूर्व भगवान नागेश्वर का वेदपाठी पंडितों द्वारा पूजन-अर्चन कर दुग्ध अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान नागेश्वर महादेव को फूलो की सुसज्जित शाही पालकी में विराजमान कर नगर में भ्रमण के लिए निकाला गया।

यह था भगवान नागेश्वर का जलसा-

इस वर्ष भी पालकी यात्रा गौरवपूर्ण रही। जिसमे बड़वाह के राजा भगवान नागेश्वर महादेव का जलसा मुख्य सड़को पर नजर आया। इस दौरान भोले की भक्ति से रमे शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पडा। भगवान नागेश्वर की पालकी जिस मार्ग से गुजरी वह फूलों से पट गया। हर कोई भगवान नागेश्वर की एक झलक पाने के लिए दीवाना हो गया। इस दौरान बेण्ड बाजों पर धार्मिक भजनों की गूंज पर झूमते श्रद्धालुओं का काफिला चलता रहा। दर्शन के लिए जनता मकानों और दुकानों के छज्जों पर खड़ी नजर आई ।

स्वागत मंचो से पटा यात्रा मार्ग——-

भगवान नागेश्वर के स्वागत के लिए विभिन्न संगठनों व भक्तों द्वारा नगर में सैकड़ों स्वागत मंच लगाए ।इस दौरान 5 किलोमीटर का पूरा यात्रा मार्ग स्वागत मंचो से पटा नजर आया। पूर्व नपा अध्यक्ष प्रीति अनिल रॉय मित्र मंडल, सर्व ब्राह्मण समाज,सत्ती घाटा राधाकृष्ण मंदिर भक्त मण्डल, माझी कहार समाज , सिख समाज, सेन समाज, अग्रवाल समाज, क्षत्रिय राजपूत समाज,जय महांकाल मित्र मंडल, विहिप व् बजरंग दल,व्यापारी एसोसिएशन सहित अनेक सामाजिक -धार्मिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर खिचड़ी प्रसादी, फल ,दूध,जलपान करवाकर पालकी का भव्य स्वागत-सत्कार किया।

गायकों ने दी सुमधुर भजनों की शानदार —

यात्रा में आगे-आगे बैंड बाजे व घुड़सवार चल रहे थे। स्थानीय गायक दिव्यांश पंड्या,शुभम तंवर,टीनू सोनी ने सज रहे भोले बाबा.., बम- बम लहरी.., सत्य ही शिव है शिव ही सत्य है.., भोले हो गए टनाटन..,जैसे सुमधुर धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर यात्रा में समा बांध दी। इसके अलावा हवन कुंड वातावरण को शुर्द्ध करता चला। वही एक मंच पर भगवान भोलेनाथ का स्वरूप धारण किए बच्चा आकर्षक का केन्द्र रहा।

पुलिस- प्रशासन रहा अलर्ट——–

  • भगवान नागेश्वर की पालकी यात्रा में सुरक्षा को लेकर एडिशनल एसपी जितेंद्र पवार,एसडीओपी विनोद दीक्षित व टीआई प्रकाश वास्कले पूरी तरह अलर्ट रहे। यात्रा के दौरान हर परिस्थितियों का जायजा लेते नजर आए। अति संवेदनशील पाइंटो सहित सुरक्षा की दृष्टि से दर्जनों पुलिस कर्मीयो एवं महिला आरक्षक को पालकी यात्रा में तैनात किया गया। इस दौरान नपा सीएमओ डॉ.केशवसिंह सगर द्वारा यात्रा मार्ग पर विधुत व्यवस्था के साथ ही यात्रा मार्ग की पूर्ण साफ सफाई करवाई गई ।वही मुख्य चौराहे पर यातायात सुचारू करने के लिए काफी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर रूट डायवर्ट किया गया ।

Views Today: 2

Total Views: 48

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!