Municipal Election | नगर निगम चुनाव : इंदौर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बरसीं लाठियां

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

[ad_1]

File Photo

इंदौर: इंदौर में नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान बुधवार को हीरा नगर थाने के पास उग्र तेवरों के साथ आमने-सामने हुए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठी चार्ज कर खदेड़ा। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।  अधिकारियों ने बताया कि दोनों धुर विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हीरा नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह मतदान की शुरुआत से ही चुनावी तनातनी चल रही थी।

चश्मदीदों ने बताया कि दोपहर में मतदान के दौरान वार्ड संख्या 22 से पार्षद पद के लिए भाजपा उम्मीदवार चंदूराव शिंदे की कार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और कुछ महिलाओं ने कार के कांच पर चप्पल मारते हुए शिंदे को कार से बाहर निकलने की चुनौती दी।  उन्होंने बताया कि हंगामे के दौरान शिंदे की कार के कांच तोड़ दिए गए और उन्होंने जैसे-तैसे खुद को बचाकर मौके से अपनी कार निकाली।

शिंदे के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने मतदान के दौरान क्षेत्र की महिलाओं के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। चश्मदीदों के मुताबिक विवाद के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हीरा नगर पुलिस थाने की ओर बढ़ने लगे और पुलिस ने लाठियां बरसा कर उन्हें खदेड़ा।  

लाठी चार्ज के बाद दोनों दलों के नेता पुलिस थाने पहुंचे और एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।   विवाद का केंद्र रहे शिंदे को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और स्थानीय विधायक रमेश मेंदोला का बेहद करीबी समर्थक माना जाता है।  

!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘2638761196163484’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);

[ad_2]

Views Today: 2

Total Views: 112

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!