Skip to content
Sunday, 18 October 2026
मध्य प्रदेश

Weird News | अनोखी जगह: दहेज में दामाद को दिए जाते हैं जहरीले सांप, ऐसा न करने पर टूट जाता है बेटी का रिश्ता!

2 min read
Text Size:

[ad_1]

File Photo

भारत में दहेज प्रथा (Dowry) कानूनी अपराध है। लेकिन, आज भी ऐसे कई जगहें हैं, जहां दहेज़ प्रथा का प्रचलन है। लोग, आज भी दुल्हन के पिता अपनी बेटी को दहेज के रूप में महंगे तोहफे देते हैं। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दहेज़ के नाम पर दुल्हन का पिता लड़के वालों को महंगे तोहफे की जगह जहरीले सांप (Venomous Snake) देते हैं। 

यह जानकर यकीनन आपको अजीब लगा होगा, लेकिन यह सत्य है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये अजीबोगरीब प्रथा मध्य प्रदेश के गोरिया समुदाय के लोगों के बीच सदियों से चली आ रही है। गोरिया जनजाति के लोग अपनी बेटी की शादी करने के बाद दामाद को 21 जहरीले सांप देते हैं। इस समुदाय के बीच ऐसी मान्यता है कि, बेटी की शादी में सांप देने से पति-पत्नी के बीच रिश्ता मजबूत रहता है। लेकिन, दामाद को सांप न देने पर बेटी का रिश्ता टूट भी सकता है। 

यह भी पढ़ें

इस संदर्भ में स्थानीय लोगों का कहना है कि, गोरिया समुदाय के पिता बेटी की शादी तय होने के बाद दहेज देने के लिए सांप पकड़ना शुरू कर देते हैं। इस प्रथा के अनुसार, बेटी का पिता गेंहुअन जैसे जहरीले सांप ज्यादा मात्रा में पकड़कर देते हैं। ज्ञात हो कि, गौरिया समुदाय के लोग पेशे से सपेरे होते हैं। इनका काम सांप पकड़ना है और यही उनके जीवन यापन का जरिया भी होता है। 

गोरिया समुदाय में सांपों को सुरक्षित रखने के लिए बेहद कड़े नियम भी है। वहीं, ऐसा कहा जाता है कि, अगर कोई सांप इनके पिटारे में मर जाता है, तो वह पूरा परिवार सांप की मौत पर मुंडन करता है। साथ ही इस समुदाय के सभी लोगों को भोज भी करते हैं। इस जनजाति के लोगों के घर में बच्चे भी जहरीले सांपों के साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। 

!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘2638761196163484’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);

[ad_2]

187 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply