Skip to content
Thursday, 22 October 2026
मध्य प्रदेश

उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के लिये ऑनलाइन पंजीकरण

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल- उत्तराखण्ड में चल रही चारधाम यात्रा के लिये पंजीकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। पंजीयन registrationandtouristcare.uk.gov.in पर तथा मोबाइल एप Tourist Care Uttarkhand (Android/OS) पर करवाया जा सकता है। पंजीकरण में आने वाली समस्या समाधान के लिये टोल-फ्री नम्बर 01351364 भी जारी किया गया है।

उत्तराखण्ड के सचिव श्री दिलीप जावलकर ने बताया कि चारधाम यात्रा में अभी तक विदित हुआ है कि कतिपय श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन के आ रहे हैं और उन्हें धामों में दर्शन के लिये अत्यधिक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके लिये उनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं होते हैं। यह भी संज्ञान में आया है कि कतिपय श्रद्धालु, जो अनधिकृत स्रोतों से रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं, उन्हें अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

चारधाम यात्रा के लिये उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिकृत वेबसाइट से ही अपनी यात्रा का पंजीयन करायें, जिससे किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

155 Views
What do you think?

Leave a Reply