बड़े शहरों के प्रत्याशियों के नाम दिल्ली पहुंचे 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 के. डी। शर्मा भोपालl मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भोपाल से दिल्ली पहुंच रहे हैं। वह दिल्ली पहुंचते ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। माना जा रहा है कि वे नगर निगम चुनाव में महापौर को लेकर कई स्थानों पर चल रहे पेंच को सुलझाने के संबंध में चर्चा करेंगे। विशेषकर इंदौर और भोपाल को लेकर चर्चा करेंगे जहां पर विधायक को महापौर का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है। बताया जाता है कि वे अमित शाह से राज्य की राजनीतिक और विकास गतिविधियों पर भी चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री की आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, शेखावत, निर्मला सीतारमण,धर्मेंद्र प्रधान सहित कई मंत्रियों से मिलने की संभावना है।

Views Today: 2

Total Views: 204

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!