Skip to content
Saturday, 24 October 2026
मध्य प्रदेश

Covid-19 | कोविड-19 : इंदौर में टीका नहीं लगवाने वाली 90 वर्षीय महिला की मौत

2 min read
man-declared-dead-in-prison-cell-wakes-up-in-body-bag-right-before-autopsy-know-more-details
Text Size:

man-declared-dead-in-prison-cell-wakes-up-in-body-bag-right-before-autopsy-know-more-details

मध्यप्रदेश : इंदौर(Indore) में कोविड-19 (Covid-19) रोधी टीका नहीं लगवाने वाली 90 वर्षीय महिला (90 year old woman) की संक्रमण (Virus) की चपेट में आने के बाद मौत हो गई है। यह जिले में पिछले 16 दिन के भीतर कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित बुजुर्ग मरीज की मौत (Death) का दूसरा मामला है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सैत्या ने कहा, ‘बुजुर्ग महिला ने एक स्थानीय अस्पताल में बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। वह उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों से बरसों से पीड़ित थीं और अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद जांच के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।’ उन्होंने बताया कि 90 साल की महिला पुरानी बीमारियों और उम्र संबंधी व्याधियों के चलते पिछले सात साल से चल-फिर नहीं पा रही थीं और उसके परिजन ने उसे कोविड-19 रोधी टीके की एक भी खुराक नहीं दिलवाई थी।

यह भी पढ़ें

सीएमएचओ ने बताया कि इससे पहले, कोरोना वायरस से संक्रमित 80 वर्षीय महिला की शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान 23 मई को मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुकी यह महिला कोरोना वायरस संक्रमण के अलावा, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप जैसी पुरानी बीमारियों से भी जूझ रहीं थी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में इंदौर जिले में कोविड-19 के 10 नये मामले सामने आने के बाद यहां अभी तक संक्रमित हुए मरीजों की तादाद बढ़कर 2,08,132 पर पहुंच गई और इनमें से 1,463 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इंदौर में कोविड-19 का पहला मामला 24 मार्च 2020 को दर्ज किया गया था। (एजेंसी)

169 Views
What do you think?

Leave a Reply