Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

भक्ति की धारा ही राधा है ,,,,

3 min read
Text Size:

प्रतापगढ़ 4 जून l श्री रोकड़िया हनुमान जी में भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव के पंचम दिवस में महर्षि ध्यान योगी महामंडलेश्वर ईश्वरानंद महाराज उत्तम स्वामी जी ने आज गोपी गीत ,,,,,, जयति ते धिकम जन्मना बृज ,,,,,,,, सुनाते हुए ईश्वर के प्रति आत्मिक प्रेम को ईश्वर को प्राप्त करने का मार्ग बताया l महर्षि ने कहा गो का अर्थ इंद्रियां और पी अर्थ पीना अर्थात ईश्वर के अमृत रस को इंद्रियों से पीना ,अमृत पान करना यही है गोपी l और राधा का अर्थ है जो ईश्वर के प्रेम की धारा में मिलकर धारा बनकर धारा में बह जाए वही है राधा l महर्षि ने आगे कहा श्री राम अवतार में भगवान शिव हनुमान बन कर आए और वही शिव जी कृष्ण अवतार में राधा बनकर राधा रूप में आए l महर्षि उत्तम स्वामी जी ने कहा एक एक गोपी ने एक एक श्लोक श्रीकृष्ण की स्तुति में कहा वही गोपी गीत है lप्रतिदिन इसका पाठ कर लो सस्वर वाचन कर लो , आपका हृदय स्वस्थ रहेगा l अटैक नहीं आएगा l इन मंत्रों से जो कम्पन होता है, वो शरी र पर पॉजिटिव एनर्जी पैदा हो ती है,यह बात विज्ञान की रिसर्च में आती है l
महर्षि ने इस अवसर पर इस क्षेत्र में वेद विद्यापीठ और वेद अध्ययन और निरंतर गौ सेवा होती रहे ऐसा आग्रह किया l मथुरा से कंस का बुलावा आ ने पर नंद बाबा यशोदा मैया द्वारा श्री कृष्ण को
रोकने पर मार्मिक भजन सुनाया ,,,, बाबा अब मोहे जाने दे, प्यार दुलार से पालने वाली अपने लाल का हट बिसरा दे ,,,,,, भजन सुन कर कथा में आज भक्त भावुक हो गए l
फिर भजन भजन सुनाया,,,,,, गोविंद मेरो है गोपाल मेरो है ,तो भक्ति गण नृत्य करने लगे l lचित्तौड़ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी पूर्व मंत्री धन सिंह रावत पूर्व मंत्री शत्रुघ्न गौतम जिला प्रमुख इंदिरा मीणा हेमंत मीणा गोपाल कुमावत गजेंद्र चंडालिया रामकन्या पहलाद गुर्जर भवर लाल व्यास, श्री मती कला ओझा ओमप्रकाश ओझा, जगदीश व्यास विकास,आदि ने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया l इस अवसर पर आरती के लाभार्थी मुकेश गोवर्धन लाल नागदा एडवोकेट जिला अध्यक्ष, बार एसोसिएशन एवं नागदा परिवार रहे l
संचालन प्रकाश व्यास ने किया l
इससे पूर्व विधायक रामलाल मीणा, कमल सिंह गुर्जर एडवोकेट, ने आशीर्वाद लिया l रवि सोनी मुकेश भावसार, विष्णु सोनी, सत्य नारायण बाहेती, चन्द्र शेखर मेहता, सत्यनारायण चौधरी, श्याम सुंदर सोनी ओम, इंडिया पति हनुमान जी मन्दिर समिति के सदस्यों ने गुरूदेव का स्वागत अभिनन्दन करते हुए श्री राम मंदिर श्री श्याम मंदिर परिसर में आयोजन के लिए निवेदन किया l

150 Views
What do you think?

Leave a Reply