alen-baby-ratlam.jpg

महिला ने दिया ‘एलियन’ जैसे बच्चे को जन्म, क्या डॉक्टरों ने जो कहा वो सच है?

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम में एक ‘एलियन’ जैसा दिखने वाला बच्चा चर्चा का विषय बना हुआ है. जिले के मातृ एवं शिशु चिकित्सा यूनिट (एमसीएच) में महिला ने अजीबो-गरीब शक्ल-सूरत वाले बच्चे को जन्म दिया तो खलबली मच गई.  एलियन की तरह नजर आने वाले बच्चे की उंगलियां और यौनांग तक विकसित नहीं हुए हैं. चमड़ी नहीं होने से अंगों में सूजन आ चुकी है और इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, जेनेटिक समस्या की वजह से नवजात का शरीर विकसित नहीं हो सका.

जानकारी के मुताबिक, इस बच्चे का जन्म एमसीएच में शुक्रवार दोपहर करीब 3.45 बजे हुआ. बड़ावदा निवासी साजेदा पति शरीफ (25) ने इसे जन्म दिया. नवजात को देखकर सभी हैरान रह गए. बच्चा इंसान का नहीं, किसी दूसरी जगह से आया हुआ लगता है. उसकी चमड़ी नहीं है, होंठों और आंखों सहित कई अंग सूजे हुए हैं. शरीर की सभी नसें ऐसी दिखाई दे रहे हैं, जैसे किसी के शरीर पर धारदार हथियार से लकीरें खींची गई हों और खून रिस रहा हो. डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है. उसे नवजात बच्चों की गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है.

मेडिकल साइंस कहती है ये बात

एमसीएच के डॉ. नावेद कुरैशी ने इस बच्चे के जन्म की पुष्टि की. उनके मुताबिक, बड़ावदा निवासी 25 वर्षीय साजेदा पति शफीक ने इस अजीबो-गरीब बच्चे को जन्म दिया है. यह जेनेटेकि समस्या से पीड़ित है. मेडिकल साइंस की भाषा में इसे कोलोडियन बेबी कहते हैं. ऐसे बच्चों में गर्भावस्था के दौरान चमड़ी का विकास नहीं हो पाता. जन्म लेने के बाद बच्चों के अंग सूज जाते हैं और नसें बाहर नजर आती हैं.

इंफेक्शन का खतरा ज्यादा

डॉ. कुरैशी ने बताया कि ऐसे बच्चे को इंफेक्शन का ज्यादा खतरा रहता है. ऐसे में उसे अन्य अंदरूनी समस्या होने से इनकार नहीं किया जा सकता. अंगुली सहित अन्य अंगों का विकास नहीं होने से यह कह पाना मुश्किल है कि नवजात बच्चा है या बच्ची.

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!