Skip to content
Saturday, 28 November 2026
हरदा

फोरलेन पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साडू भाई का हाथ टूटा

2 min read
25 5

अनोखा तीर, हरदा। हरदा के संदलपुर और खातेगांव के बीच नागपुर-इंदौर फोरलेन पर शुक्रवार सुबह बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दीपक गौर की मौत हो गई। उनके साडू भाई सत्यनारायण गौर का हाथ टूट गया। दोनों हरदा से खातेगांव जा रहे थे। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव के रहने वाले दीपक गौर 32 और महेंद्रगांव निवासी सत्यनारायण गौर 40 सुबह करीब 5 बजे बाइक से निकले थे। सुबह करीब 6 बजे रांग साइड से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बोलेरो का नंबर एमपी 67 टी 0455 है।
बोलेरो ड्राइवर मौके से भागा
टक्कर के बाद बाइक सड़क से नीचे उतर गई। बोलेरो ड्राइवर मौके से भाग गया। हादसे में दीपक के सिर, हाथ और कमर में चोट आई, जबकि सत्यनारायण का हाथ टूट गया। दोनों को खातेगांव के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। दीपक के चचेरे भाई अमन गौर ने बताया कि सूचना मिलने पर वे सत्यनारायण के छोटे भाई सुदर्शन गौर के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले दीपक की मौत हो गई। सत्यनारायण का इलाज जारी है। दीपक का दो साल का बेटा है। वह खेती के साथ एक फाइनेंस कंपनी में भी काम करते थे। दोनों फाइनेंस कंपनी के काम से खातेगांव जा रहे थे और लौटते समय नर्मदा स्नान की योजना थी। दीपक दो भाइयों में छोटे थे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply