-महिलाओं की धूनी आरती देखने उमड़ रहे सैकड़ों लोग
-रोज रात 7.30 बजे होती है महाआरती
अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय बंगाली कॉलोनी, डबल फाटक में विगत 40 वर्षों से दीपावली के दिन अमावस्या की रात को काली माता की स्थापना की जाती है। इस वर्ष 11 नवंबर को महाकाली महाआरती महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका विसर्जन शुक्रवार 13 नवंबर को किया जाएगा। स्थानीय निवासियों द्वारा माता की साधना की जाती है एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाते हैं। पूजा का आयोजन सार्वजनिक जय जय मां काली पूजा युवा समिति द्वारा किया जा रहा है।
धूनी आरती बनी आकर्षण का केंद्र
विशेष बात यह है कि स्थानीय बंगाली कॉलोनी की महिलाओं द्वारा नारियल की जूट से धूनी आरती (साधना) की जाती है, जिसे देखने हरदा शहर के सैकड़ों लोग बंगाली कॉलोनी में आते हैं। आरती का समय रोजाना रात्रि 7.30 से 8 बजे के करीब रहता है। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और सर्व धर्म संदेश का प्रतीक है। इसमें अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला हरदा का भी सहयोग रहता है।





