Skip to content
Friday, 13 November 2026
हरदा

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत टेमागांव में लगेगा शिविर

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026Ó के तहत हरदा जिले में प्रत्येक शुक्रवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण कर रहे हैं। साथ ही विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं, लोक सेवा गारंटी से संबंधित सेवाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है। इसी क्रम में 13 नवम्बर को ग्राम टेमागांव के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में शिविर आयोजित होगा, जिसमें भादूगांव, डोलरिया, कपासी, नांदवा, सिरकम्बा, टेमागांव, बोरी, कायरी, राजाबरारी व टेमरुबहार के ग्रामीण शामिल होंगे। इस शिविर में उद्यम संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर कुमार सत्यम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जनहित की भावना के साथ संचालित करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply