-प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह होंगे मुख्य अतिथि
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय मजदूर संघ जिला हरदा मध्यप्रदेश का जिला अधिवेशन 14 नवंबर शनिवार को आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन इंदौर रोड स्थित पुरोहित रेस्टोरेंट में सुबह 10.30 बजे से होगा। आयोजकों के अनुसार अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी वंदना राजोरिया तथा विभाग प्रमुख जितेंद्र सोनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश धामंदे करेंगे। अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों, श्रमिकों के हितों, उनकी समस्याओं तथा संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े श्रमिक प्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय मजदूर संघ जिला हरदा द्वारा किया जा रहा है।
भारतीय मजदूर संघ का जिला अधिवेशन कल




