-राजा पटेल और अशोक पटेल की बैलजोड़ी लखन-केसरी नंदन ने जीता पहला इनाम
अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्राम रुंदलाय में विशाल राष्ट्रीय स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता शंकर पट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पहला इनाम 51,000 रुपये राजा पटेल सालाबैड़ी और अशोक पटेल कुण्डगांव की बैलजोड़ी लखन और केसरी नंदन ने जीता। दूसरा इनाम 31,000 रुपये पूनम मांजू सालाबैड़ी और लीलू पटेल पिपलघटा की बैलजोड़ी माथुर और देवा ने जीता। तीसरा इनाम संयुक्त रूप से तीन बैलजोड़ी मालिकों को दिया गया – प्रहलाद पटेल जेवल्या छोटी हरदा की बैलजोड़ी साधु और चीता, काव्यांश पटेल खमलाय की बैलजोड़ी रावण और महबूब, और यश पटेल उमरिया की बैलजोड़ी सोनिया और हर्निया।







