Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

अंडर-15 बालक क्रिकेट टीम का चयन 15 अक्टूबर को

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आगामी संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हरदा जिले की अंडर-15 बालक क्रिकेट टीम के चयन हेतु चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। हरदा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हेमंत गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरदा जिले की विभिन्न तहसीलों हरदा, टिमरनी, खिरकिया, रहटगांव, सिराली के पात्र खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2011 को या उसके बाद हुआ है, वे अंडर-15 बालक क्रिकेट टीम के चयन हेतु 15 अक्टूबर 2026 को नेहरू स्टेडियम ग्राउंड, हरदा में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। सभी खिलाड़ियों का पंजीयन प्रात: 9 बजे से प्रारंभ होगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए अपना डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply