Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा

2 min read
18 6

-16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान आज से

अनोखा तीर, हरदा। दिगंबर जैन समाज, हरदा के तत्वावधान में देवाधिदेव 1008 श्री शांतिनाथ भगवान की आराधना एवं भक्ति के लिए 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 11 अक्टूबर, रविवार से प्रारंभ होकर 26 अक्टूबर, सोमवार तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन विधान पूजा, अभिषेक एवं शांतिधारा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन का शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे यंत्राभिषेक, जाप, संकल्प एवं अनुष्ठान के साथ होगा। इसके बाद प्रात: 7 बजे नित्य अभिषेक एवं शांतिधारा की जाएगी। प्रात: 8 बजे ध्वजारोहण, सकलीकरण एवं विधान पूजा प्रारंभ होगी। आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से विधान पूजा संपन्न कराई जाएगी।
26 अक्टूबर को होगा विश्व शांति महायज्ञ
महामंडल विधान के समापन दिवस सोमवार, 26 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा होगी। इसके बाद प्रात: 8 बजे से विधान पूजा प्रारंभ होगी। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत विश्व शांति महायज्ञ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। इसमें परिवार और समाज की आरोग्यता, समृद्धि, सुख-शांति एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना की जाएगी। दिगंबर जैन समाज, हरदा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने समस्त सामाजिक बंधुओं एवं माता-बहनों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने तथा पुण्य संचय करने की अपील की है। 16 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन से जैन समाज में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होगा।

6 Views
6 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply