Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

पितृ मोक्ष अमावस्या पर कुंवर बाई ट्रस्ट का सेवा कार्य

2 min read
13 4

-सैकड़ों बच्चों को बांटी कॉपियां और छात्रावासों में लगवाए गीजर

अनोखा तीर, हरदा। कुंवर बाई ट्रस्ट हरदा द्वारा पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन पर्व पर सेवा और शिक्षा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र. 2 में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल एवं सचिव संजय जैन के मुख्य आतिथ्य में सैकड़ों स्कूली बच्चों को कॉपी एवं पेन का वितरण किया गया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बघेल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष ट्रस्ट के पितरों की पुण्य स्मृति में यह सेवा कार्य किया जाता है। इस वर्ष पितृ मोक्ष अमावस्या पर बच्चों में शिक्षा सामग्री वितरित कर पितरों की आत्मा की शांति के लिए पुण्य अर्जित किया गया। इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए बालिका छात्रावास में 4 एवं बालक छात्रावास में 4, कुल 8 इलेक्ट्रिक गीजर भी भेंट किए गए हैं, जिससे शीत ऋतु में छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी। विद्यालय के प्राचार्य प्रजापति एवं समस्त शिक्षकों ने ट्रस्ट का आभार माना और कहा कि हम बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दे रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कृतसंकल्पित हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अग्रवाल, वरिष्ठ ट्रस्टी आनंद झवर, दिलीप मिश्रा सहित अन्य ट्रस्टियों ने बच्चों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply